लखनऊ वनस्पति उद्यान में गुलदाउदी और कोलियस की भव्य प्रदर्शनी | Flower Show in Botanic Garden Lucknow


लखनऊ वनस्पति उद्यान (NBRI) में गुलदाउदी और कोलियस की भव्य प्रदर्शनी: लखनऊ वनस्पति उद्यान NBRI में दो दिवसीय प्रदर्शनी में चारों तरफ हरियाली के बीच मुस्कराते फूल मानों आपको हर दुख-दर्द भूलकर अपने साथ चहकने का आमंत्रण दे रहे हैं। पुष्पप्रेमियों के लिए बेहद खास सीएसआइआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआइ) में दो दिवसीय गुलदाउदी एवं कोलियस शो की शुरुआत हो रही है। इस व प्रदर्शनी में पुष्पप्रेमी गुलदाउदी की दर्जनों किस्मों के दीदार कर सकेंगे। रंग-बिरंगे फूलों से सजी बगिया में आप न केवल सेल्फी ले सकते हैं, बल्कि मनपसंद फूलों को करीब से निहार भी सकते हैं। ठंड के मौसम में खिले फूलों के साथ सजावटी पौधों और गमलों की रेंज आपके दिन को खुशनुमा बना सकती है। गुलदाउदी (Chrysanthemum) एक सजावटी फूलों का पौधा है। इसकी लगभग 30 प्रजातियाँ पाई जाती हैं। क्राइसैंथिमम शब्द का अर्थ स्वर्णपुष्प है। गुलदाउदी संसार के सबसे प्रसिद्ध एवं शरद ऋतु में फूलनेवाले पौधों में से | गुलदाउदी को कट और लूज फ्लावर, अलंकृत बगीचों की क्यारियों और गमलों में सजावट के लिए उगाया जाता है| भारत में गुलदाउदी की खेती हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, कर्नाटक आदि प्रान्तों में सफलतापुर्वक गुलदाउदी की खेती व्यावसायिक स्तर पर की जा रही है| हमारे देश में पिछले दशक से गुलदाऊदी के पुष्प की मांग काफी है| Beautiful and amazing flower show in Lucknow Botanic Garden is organised these days. Every year NBRI organises this flower show in winter season in which so many varieties of Guldaudi Flowers and Koliyas people love to see. It is worth watching once. Through this video I tried to cover all the aspects of this flower show at Lucknow Botanic Garden by which you can visualise the show by sitting at home. #nbri #flowershow #lucknow

Comments

Popular posts from this blog

Indira Dam(Gomti Aqueduct) of Lucknow: गोमती नदी लखनऊ पर बना इंदिरा डैम

Visit to Qutub Minar in Delhi ( क़ुतुब मीनार की सैर ): Latest Video

Pondicherry: City of Beautiful Sea Beaches | Amazing Pondicherry Tour | पुडुचेरी (Puducherry) टूर